छत्तीसगढ़ : कांकेर में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे धमतरी के मिशनरी अस्पताल रेफर किया गया है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर पेड़ से जा टकराई। मृतकों में पूर्व जनपद अध्यक्ष का बेटा भी शामिल है। हादसा बांदे थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, बेलगाल गांव निवासी पूर्व जनपद अध्यक्ष सोन सिंह पवार का बेटा हेमलाल पवार (23), मनेश पवार (23) और प्रतापपुर निवासी राहुल बघेल (22) तीनों एक ही बाइक पर एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार देर रात बांदे बस्ती जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे वे कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किमी पहले पखांजूर-बांधे मार्ग, बिजली ऑफिस के पास पहुंचे थे कि मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई।
