बिलासपुर:पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा कार्यालय में प्रत्येक माह की 1 को 15 तारीख को जनदर्शन के माध्यम से पीड़ित जन को स सुनने के लिए जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 1 मार्च 2022 को सामान्य अवकाश घोषित होने के फलस्वरूप जनदर्शन कार्यक्रम 2 मार्च को आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित कुल 9 आवेदकों से शिकायतें सुनी गई ।

जिनमें से 02 शिकायत जिला कोरबा शेष 07 शिकायत जिला बिलासपुर से संबंधित रही। इस जनदर्शन में मुख्य रूप से जमीन से जुड़े मामले, धोखाधड़ी ,पैसों का लेनदेन ,धमकी देने संबंधी, शिकायतें लेकर पीड़ित जन उपस्थित हुए सभी की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया।
शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायत पर विधि सम्मत कार्रवाई कर अवगत कराने को निर्देशित किया गया है।