Big breaking- राज्यपाल ने अमरिंदर सिंह का इस्तीफा किया मंजूर, वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहेंगे कैप्टन

कांग्रेस के ‘हाथ उड़ता पंजाब’

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच शनिवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इससे पहले कैप्टन ने दिन में अपने मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंपा था।

एक लाइन के त्याग पत्र में कैप्टन ने लिखा था कि मैं मुख्यमंत्री और अपने मंत्रिपरिषद के रूप में अपना इस्तीफा देता हूं। हालांकि राज्यपाल ने उन्हें (कैप्टन अमरिंदर सिंह) और उनकी मंत्रिपरिषद को नियमित कामकाज के लिए तब तक अपने पद पर बने रहने को कहा है जब तक कि वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *