Breaking- CM भूपेश और गृहमंत्री ने जशपुर की घटना को बताया हृदयविदारक, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश-video

• पूर्व CM रमन ने 50 लाख मुआवजा देने की मांग

• दुर्गा विसर्जन के लिए जमा हुए थे लोग,भीड़ को रौंदते हुए निकली कार

• 1 की मौत:गांजे से भरी गाड़ी ने दुर्गा विसर्जन के लिए निकले लोगों को लिया चपेट में

• 20 घायल, 4 गंभीर, ASI निलंबित

अमृत टाइम्स डेस्क। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक गांजे से भरी कार भीड़ को रौंदते हुए निकल गई। जिसमें एक की मौत, 20 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव में ये भीड़ दुर्गा विसर्जन को लेकर जमा हुई थी।

यहां दुर्ग पंडालों से मां दूर्गा की प्रतिमा लेकर लोग विसर्जन के लिए गांजे बाजे के साथ निकले थ। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें ठोकर मारी है। हादसे के बाद से आस-पास के लोगों में काफी नाराजगी है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हुई है। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने चलती कार को रोक कार में आग लगा दी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे करीब दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास हुआ है। उस वक्त पत्थलगांव में 7 दुर्गा पंडालों की मूर्ति को विसर्जन करने के लिए लोग नदी में ले जा रहे थे कि अचानक आई तेज रफ्तार कार ने विसर्जन करने जा रही भीड़ को रौंद दिया। इसके बाद कार सवार मौके से भाग निकले। इस हादसे में शहर के गौरव अग्रवाल (21) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बैंड बजा रहे 4 लोग भीं गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना के बाद ही मौके पर अफरा तफरी मच गई और आस-पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस थाने में जाकर हंगामा किया। पत्थलगांव के एएसआई व एसपी को निलंबित कर दिया गया है। मौके पर कलेक्टर एसपी मौजूद हैं।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुख जताया है। उन्होंने घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों को बेहतर इलाज मुहैय्या कराने को कहा गया है। वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह ने एसपी को तत्काल हटाने और मृतकों के परिजन को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि जशपुर की घटना बहुत दुखद और हृदयविदारक है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सबके साथ न्याय होगा। ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दे। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जशपुर की घटना हृदय विदारक है. घटना के बारे में सोचकर मैं स्वयं विचलित हूँ। इसमें दोषियों को बिल्कुल भी नहीं छोड़ा जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल कलेक्टर और एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद पता चल पाएगा कि ऐसे विदारक घटना का कारण क्या है ? चाहे दोषी कोई भी हो बख़्शा नहीं जाएगा। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की भी बात कही है।


पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ये वीडियो बेहद दर्दनाक है। छत्तीसगढ़ में नशा माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं, अब क्या धार्मिक जुलूस निकालने वालों को ऐसे ही कुचल दिया जाएगा। जशपुर एसपी को तत्काल हटाया जाए। मृतकों के परिजन को 50 लाख का मुआवजा और घायलों के इलाज की तुरंत व्यवस्था की जानी चाहिए।
बता दें कि जशपुर जिले में दुर्गा विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को कार से कुचलने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ओडिशा से गांजा तस्करी कर दोनों आरोपी मध्यप्रदेश जा रहे थे। पुलिस ने दोनों तस्करों को पकड़ा है। इस हादसे में 16 ग्रामीण घायल हैं। जबकि 5 लोगों की मौत की खबर है। लेकिन अधिकारिक पुष्टि सिर्फ एक ही मौत की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *