दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में इस बार 55 फीट ऊँचे रावण का दहन श्रीराम लक्ष्मण की झांकी द्वारा बीआर साव स्कूल मैदान में शाम 7:00 बजे किया गया। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी की गई।
रावण दहन स्थल पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बेरिकेटिंग कर सुव्यवस्थित आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। जहां जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों,मीडिया के साथियों सहित आमजनमानस उपस्थित रहे। व्हीआईपी का प्रवेश पं शिवकुमार पाठक भवन की ओर से एवं आम दर्शकों का प्रवेश मैदान के दोनों गेट से किया गया था। आगर स्कूल दाऊपारा से श्रीराम लक्ष्मण हनुमान की झांकी रामधुन के साथ निकलकर मुख्य मार्ग से होते हुए बीआर साव स्कूल पहुँचेगी तथा 7:00 बजे रावण दहन किया गया। इसके पूर्व सिराज ब्रदर्स द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई। स्टेडियम के मंच पर अतिथि गण व नीचे के मंच पर गणमान्य नागरिक व महिलाओं के बैठने की व्यवस्था रखी गई थी। दशहरा उत्सव समिति के इस आयोजन में प्रायोजक हेमेंद्र गोस्वामी एवं नगर पालिका परिषद के पार्षद गण रहे तथा आतिशबाजी राइसमिल एशोसिएशन के सौजन्य से किया गया था। मैदान की साफ सफाई व पेयजल नगर पालिका परिषद करेगी वहीं बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने की जिम्मेदारी सीएसईबी की रही। दशहरा उत्सव समिति ने नगर एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं,गणमान्य नागरिकों तथा आसपास के ग्रामीणों को रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए।


