UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्थलगांव की घटना पर दुख जताया,CM भूपेश से हर सम्भव मदद प्रदान करने की अपेक्षा..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में हुए कार हादसे पर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के जनपद जशपुर में दुर्गा विसर्जन के धार्मिक जुलूस पर अनियंत्रित वाहन द्वारा लोगों की कुचले जाने की दुर्घटना में हुई मृत्यु अत्यंत दुःखद है। छत्तीसगढ़ सरकार से घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *