Breaking- रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में ब्लास्ट से मचा हड़कंप. आज सुबह की है घटना,6 जवान घायल

छत्तीसगढ़/रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी एक ट्रेन में ब्लॉस्ट हुआ है। इस हादसे में सीआरपीएफ के करीब 6 जवान घायल हुए है। हादसा सुबह 6ः30 बजे हुआ।

बता दें ट्रेन में सीआरपीएफ की कई बटालियन मौजूद थी। ब्लॉस्ट डेटोनेटर के फटने से हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रेन में मौजूद डेटोनेटर को एक कोच से दूसरे कोच ले जाया जा रहा था, उसी दौरान ये हादसा हुआ है। हादसे में 1 जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान को देवेंद्र नगर स्थित नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाकी जवानों को सामान्य चोटें आई है। घटना के बाद मौके पर सीआरपीएफ के डीआईजी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। हालांकि ट्रेन घटना के 45 मिनट बाद रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई। गनिमत ये रही कि ये हादसा ट्रेन की बोगी के अंदर बाथरूम के पास हुआ। यही कारण है कि जवान गंभीर रूप से घायल नहीं हुए। हादसे में घायल जवानों के नाम चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील, दिनेश कुमार पैकरा है। ये हादसा रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *