Breaking- शराब दुकान को लुटेरों ने बनाया निशाना,मगर खाली तिजोरी ही लगी चोरों के हाथ,अन्य तिजोरी में रकम मिले सुरक्षित

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य में हर जिलों में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में अब शासन,प्रशासन का भय खत्म होता दिख रहा है। हत्या,बलात्कार,चोरी,लूटपाट की तमाम घटनाओं के बाद अब जशपुर जिले के पत्थलगांव के कार में रौंद देने की घटना हुई वहीं देर रात राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के शराब दुकान को चोरों ने निशाना बना दिया।

जिले के डोंगरगढ़ की शराब दुकान से देर रात बदमाशों ने 3 गार्डों से मारपीट कर एक तिजोरी उखाड़ ले गए । कार से पहुंचे लुटेरों ने गार्डों को रॉड और तलवार से मारा। इसके बाद उनके कपड़े उतरवाए, मोबाइल छीनकर दुकान में बंद कर दिया और एक पेटी लेकर भाग गए। लुटेरों ने दुकान में लगे CCTV भी तोड़ डाले। अगले दिन सुबह लोगों ने आवाज सुनी तो शटर खोलकर गार्डों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डोंगरगढ़ के करीब बेलगांव में स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में देर रात करीब 2 बजे कार सवार 7-8 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। आते ही बदमाशों ने नाइट ड्यूटी में तैनात गार्डों से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने तीनों को लोहे की राड, तलवार और शराब की बोतलों से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद सब्बल से दुकान के शटर में लगा ताला तोड़ अंदर घुस गए। वहां लॉकर रूम का ताला तोड़ा और कैश पेटी उठाकर अपने साथ ले गए। दुकान के गार्डों ने बताया कि बदमाशों ने संभलने का भी मौका नहीं दिया। आते ही मारना शुरू कर दिया। लुटेरों ने उनके मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद कपड़े उतरवाकर दुकान के अंदर किया और शटर गिरा कर भाग गए। उनके कपड़े उतरवाकर भी पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और दुकान को सील कर दिया गया है। अब घटना के बाद दुकान के CCTV तोड़े जाने से पुलिस आसपास और रास्ते में लगे कैमरों से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस से ताजा मिले अपडेट में मालूम हुआ कि चोरों ने दो तीन दिन की बिक्री की इकठ्ठी हुई भारी रकम ले उड़ने के फिराक में हमला कर एक तिजोरी को उखाड़ ले गए मगर बाकी दो तिजोरी में से एक अन्य तिजोरी में बिक्री की रकम सुरक्षित मिली। पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है कुछ को हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *