


file pic
• संपत्ति हथियाने लंबे समय से चल रहा कथित नोटरी के मार्फ़त फर्जीवाड़ा
• अनेक लोग है प्रभावित,झूठे कागजो से मजबूर किया जा रहा जमीन हथियाने का षड्यंत्र
• नाजायज अनुबंध, नोटरी, शपथ के जरिए हथिया ली जा रही बेशकीमती जमीन
• जल्द होगा बड़ा खुलासा, कई सफेदपोश है पुलिस की नजर में
मुंगेली। जिले में वैसे तो कई कारनामो के बावजूद आपराधिक गतिविधियों में अंकुश नही लगाया जा रहा है। जिसका मुख्य कारण कुछ फर्जी तथाकथित नोटरी के सहारे अन्य के लाइसेंस से ठेका में ले अनर्गल फर्जीवाड़ा को अंजाम देने का खेल लंबे समय से चल रहा है इन सबमे में एक समूह बनाकर सुनियोजित ढंग से चरणबद्ध फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया जाता है। जब पीड़ित पक्ष को इन घटनाक्रम की जानकारी होती है तब तक पूरे जिले में फर्जीवाड़ा(कूटरचित दस्तावेज) का हवाला दे पुलिस कार्यवाही का भय दिखा जमीन देने अथवा रजिस्ट्री करने कौड़ी के दाम में मजबूर किया जाता है। जिसके गिरफ्त में कई परिवार तबाह होते दिख रहे हैं मगर तहसील कार्यालय अथवा कलेक्टोरेट परिसर में जमे फर्जी लोगो अथवा उनके कारनामों का कोई रिकॉर्ड नही होता। ये गिरोह चरणबद्ध तरीके से आपराधिक गतिविधियों में उलझाने के हवाले से अपनी नापाक करतूतों को अंजाम देते आ रहे हैं। नतीजतन अब इन गिरोहों को मानो किसी भी बेशकीमती जमीनों का वांछित रेट में सौदा कराने ठेका लिया जा रहा है। और फर्जी इकरार, अनुबंध, नोटरी एवं फर्जी गवाह के सहारे अपनी अपनी कूटरचित इरादों में सफल होते आ रहे हैं।
– अनडायवर्टेड जमीनों को फर्जी दस्तावेज से डायवर्टेड बता बेचा गया
बता दे जिला बनने के बाद जमीनों के खैरीदी बिक्री मामले एकाएक बढ़े उसी बीच फर्जी घटनाक्रम का दौर भी चला जिसमे राजस्व विभाग के मिलीभगत से बहुत से लोगो को कृषि भूमि होने के बावजूद विभागीय लोगों के सहारे बी-वन में डायवर्टेड अंकित करा अनडायवर्टेड जमीनों को बेचा गया जिसमें दर्जनों लोग आज सालों से जमीन खरीदने बावजूद फर्जी डाइवर्सन के कारण परेशान है जिनके द्वारा भी कलेक्टर एवं पुलिस के समक्ष पूरे घटनाक्रम की शिकायत कर मामले का पटाक्षेप, कार्यवाही साथ ही अपने अनडायवर्टेड जमीनों को डायवर्टेड कराने प्रयास किया जाएगा।
• बहुत से लोग है पीड़ित
बता दें ऐसे जमीन खरीदी बिक्री के मामले में गिरफ्त में आये बहुत से लोग पीड़ित है मगर गिरोहबंदी द्वारा पुलिस भय से अपनी योजनाओं में सफल होने के बाद अब पीड़ित पक्ष शिकायकर्ता भी बने तो सब जगह उन्हें मुसीबत ही सामने आती है जिससे मुक्ति पाने वो अपनी जबान बन्द करना ही मुनासिब समझते है।
• होगा बड़ा खुलासा,कई सफेदपोश नपेंगे
पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जानकारी और शिकायत जुटाए जा रहे हैं जिसके बाद तहसील मुंगेली में लंबे समय से दूसरे के लाइसेंस में पैर जमाये शख्स का खुलासा होगा बड़ी कार्यवाही भी देखने मिलेगी।