हादसा: जगदलपुर आ रही यात्री बस में लगी भीषण आग,सुबह-सुबह मचा हड़कंप

जगदलपुर। हैदराबाद से जगदलपुर आ रही बस में तड़के भीषण आग लग गयी। हादसे के वक़्त बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। घटना हैदराबाद के मेलेलुस्या सिटी की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक हैदराबाद से जगदलपुर हर दिन कृष्णा ट्रेवल्स की बस चलती है। कल देर रात वो निर्धारित समय पर खुली, सुबह करीब 5 बजे जब वो मेलेलुस्या सिटी के करीब थी, इसी दौरान रास्ते में तकनीकी दिक्कत की वजह से बस में आग लग गयी। लोगों को आनन-फानन में बस से उतारा गया।
लोग तो सुरक्षित नीचे उतर गए, लेकिन तब तक अचानक आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के कुछ देर में ही बस धू धूकर जल उठा। इस घटना में कई यात्रियों के समान जलकर पूरी तरह खाक हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *