छत्तीसगढ़: नेशनल हाईवे में ट्रक के चपेट में आने से आटो चला रहे युवक की दर्दनाक मौत,बेमेतरा क्षेत्र की है घटना

मृतक ग्राम चोरभटठी का निवासी था

बेमेतरा। कोबिया वार्ड शराब भट्टी के पास नेशनल हाईवे में ट्रक के चपेट में आने से आटो चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गयी , मृतक ग्राम चोरभटठी का निवासी था । मृतक के शव को जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है, वही वाहन जप्त कर लिया गया है, आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर नेशनल हाईवे में कोबिया वार्ड में शराब दुकान की ओर से आ रहे आटो चालक वाहन सहित सडक पर पहुचते हुए सडक से गुजर रहे मालवाहक ने ठोकर मार दी, जिससे आटो चला रहा युवक उछल कर सडक में गिर कर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया जिससे युवक का मौके पर ही मौत हो गया । मृतक मन्नु साहु के तौर पर पहचाना किया गया है। बताया गया युवक ग्राम चोरभटठी का मुल निवासी था जोे रायपुर में रहकर आटो चलाकर गुजर बसर करता था । मन्नु साहु दशहरा के त्यैाहार में आने गांव आया था जहा से बेमेतरा के लिए अपने आटो मेें रवाना हुआ था फिर शराब दुकान की ओर गया था जहा से वापस आते समय सडक पर पहुचा था कि सडक पर आ रही माल वाहक से टकराया था । मृतक के शव को पुलिस वाहन से जिला अस्पाताल ले जाया गया जहा पर शव केा मरचुरी में रखा गया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जायेगा । पुलिस की सुचना पर पहुचे परिजनो के द्वारा थाना पहुचकर प्रकरण दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *