रायपुर। राजधानी रायपुर के एक होटल में इंजीनियर की लाश मिली है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार सतीश मनोहर पोड़े (42) महाराष्ट्र निवासी का शव गंज थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे के बाथरूम के पास पड़ा मिला। मृतक 13 अक्टूबर को रायपुर के होटल में ठहरा था। 19 तारीक को होटल के मैनेजर ने थाने में सूचना दी कि दो दिन से सतीश के रूम में कोई हलचल नहीं हो रही। दरवाजा अंदर से बंद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो देखा कि सतीश जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि सतीश ओडिशा भुवनेश्वर में निजी कंपनी में इंजीनियर था। मौत की वजह का पता नहीं चल सका है।