छत्तीसगढ़: कांकेर में होगी मेडिकल कालेज की स्थापना, केन्द्र ने दी स्वीकृति

मेडिकल कालेज की स्वीकृति मिलने की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने साझा की

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में मेडिकल कालेज की स्थापना होगी। इसकी स्वीकृति केन्द्र सरकार ने प्रदान कर दी है। इस बात की जानकारी गुरुवार 28 अक्टूबर 2021 की देर रात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीटर पर साझा किया है।


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट किया कि कांकेर में मेडिकल कालेज की स्थापना की स्वीकृति मिल गयी है। इस मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी। उन्होंने आगे लिखा कि मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई के साथ ही यह मेडिकल कालेज क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
कांकेर बस्तर का हिस्सा है। प्रदेश मुख्यालय से काफी दूर होने के कारण यहां के लोगों को स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष कर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को काफी असुविधा होती है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कांकेर में मेडिकल कालेज की स्थापना कराये जाने को लेकर लंबे समय से प्रयत्नशील थे। उनके प्रयास से अब कांकेर में मेडिकल कालेज की स्थापना का रास्ता खुल गया है। केन्द्र सरकार ने इसके लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *