रायपुर। शहर के ऐतिहासिक कांग्रेस भवन को नया रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। यहां आज पहली छत की ढलाई की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, महापौर एजाज ढे़बर, सभापति प्रमोद दुबे, शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा सहित बडी संख्या मे कांग्रेस के जनप्रतिनिधियो एवं कार्यकर्ताओ ने श्रम दान किया।
82 साल पुराना इतिहास है कांग्रेस भवन का
राजधानी रायपुर के गांधी मैदान मे वर्ष 1939 मे ऐतिहासिक कांग्रेस भवन का निर्माण किया गया था। जिला कांग्रेस कमेटी के शहर प्रवक्ता मो. फहीम ने बताया कि तत्कालीन कांग्रेस नेताओं और आम लोगो के सहयोग से कांग्रेस भवन का निमार्ण कराया गया था। इसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो की भूमिका महत्वपूर्ण रही। तब कांग्रेस भवन के निमार्ण के लिए लोगो ने दिल खोल कर दान दिया था। बताया जाता है कि लोगों ने अपनी धान की उपज बेचकर पैसे दान किये थे।
कुछ इस तरह का होगा नया कांग्रेस भवन
कांग्रेस पार्टी ने 82 साल पुराने कांग्रेस भवन को तोड़े बिना उसके ठीक बाजू में ही नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। आज नए भवन की छत ढलाई की शुरुआत की गई। सुबह के वक्त यहां विधि विधान से पूजा पाठ के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नारियल फोड़कर इसकी शुरूआत की। इस मौके पर यहां मौजूद सभी नेताओं ने ढलाई के कार्य में श्रम दान किया।
