जैन मुनि संत विमद सागर महाराज ने की फांसी लगाकर खुदकुशी, पुलिस मौके पर

इंदौर। शनिवार शाम एक जैन मुनि ने परदेशीपुरा इलाके में एक धर्मशाला के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संत का नाम आचार्य श्री 108 विमद सागर था। जैन मुनि संत विमद सागर महाराज ने मंदिर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, यह घटना नंदा नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जैन मुनि चातुर्मास के लिए पहुंचे थे, सूचना के बाद बड़ी संख्या में अनुयायी जैन मंदिर पहुंचे हुए हैं। मौके पर परदेशीपुरा थाना पुलिस और FSCL की टीम मौजूद है। और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, वह चातुर्मास के सिलसिले में इंदौर आए थे। पुलिस इस मामले में अन्य जानकारी जुटा रही है। इस घटना के बाद जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु मौके पर जमा हो गए। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

धर्मशाला में रुके थे जैन मुनि

पुलिस के अनुसार नंदा नगर में जैन मंदिर के नजदीक एक धर्मशाला में जैन मुनि विमद सागर रुके हुए थे। लेकिन यहां उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परदेशीपुरा थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर एफएसएल की टीम सहित जैन समाज के कई लोगों का तांता लग गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *