Breaking- कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह, तबीयत बिगड़ी, रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती

रायपुर। अक्सर विवादों में रहे रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से उन्हें रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह सीएम हाउस में बाकी विधायकों के साथ आ​दिवासी नृत्य महोत्सव के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ही निकलने के लिए गए थे। तभी सीएम हाउस तभी घबराहट और चक्कर आने की शिकायत के बाद पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बीपी शुगर बढ़ने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *