• आयोजन समिति को जिला पंचायत सदस्या ने सफल आयोजन के लिए दिए नगद 21 हजार पुरुस्कार
• लोरमी विधानसभा में श्रीमती साहू का गांव गांव सघन जनसंपर्क
• श्रीमती शीलू साहू की सक्रियता से आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी के रूप में लगाया जा रहा कयास
• भाजपा कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक मुनीराम साहू की नाती बहू श्रीमती शीलू साहू का लोरमी विधानसभा के लगभग 115 गांवों का दौरा हुआ पूर्ण
मुंगेली/लोरमी। विधानसभा के ग्राम मारुकापा में 30 अक्टूबर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी के मूर्ति अनावरण एवं दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू के आयोजन समिति द्वारा बड़ी माला,गुलदस्ता व श्रीफल देकर भव्य स्वागत किये गये, जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने आयोजन समिति के ह्रदय से आभार जताते हुए उपस्थित समाज को सत्य के पुजारी बाबा गुरुघासी दास जी के बताये मार्ग पर चलने की बातें कहीं। मूर्ति अनावरण अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अजित जोगी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान दो दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच कार्यक्रम के गायक आगर आनन्द ने शानदार प्रस्तुति दी। जहां दस हजार से अधिक दर्शक दीर्घा में बैठे हुए कार्यक्रम के शोभा बढ़ाते हुए आनन्द लिये। आयोजन समिति को जिला पंचायत सदस्य ने नगद 21000 हजार रुपये दिये। तथा हर छोटे बड़े कार्यक्रम व सुख दुःख में साथ सदैव मदद करने को कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि स्वप्निल साहू, लक्ष्मीन ठाकुर, अरविन्द राजपूत का आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया तथा आभार जताया। इस अवसर पर संदीप भार्गव सरपंच लालपुर (थाना),सुरजीत भार्गव,चंद्रभान बारमते,कालेश्वर भार्गव,कैलाश भार्गव
सत्यप्रकाश,मितेश,अशोक भार्गव,किशन अन्य उपस्थित थे।

