मुंगेली में आज 1 नवंबर से ‘श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर’ योजना का शुभारंभ

गौरव पथ मार्ग रामानुज देवांगन काम्प्लेक्स परिसर में धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स का शुभारंभ

मुंगेली। श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ आज मुंगेली शहर में होने जा रहा है।

श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर  गुणवत्तापूर्ण दवाईयां उपलब्ध होगी।उपभोक्ताओं को दवाइयों की एमआरपी पर न्यूनतम 50 प्रतिशत और  अधिकतम 71 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा।
         इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में थानेश्वर साहू,अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग,लेखनी सोनू चंद्राकर, अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुन्नूलाल मोहले, विधायक मुंगेली, सागर सिंह बैस,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, अनिल सोनी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, राकेश पात्रे, मोहन मल्लाह,उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद, हेमेंद्र गोस्वामी, छाया अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उपस्थित रहेंगे। 

बता दें श्री धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर में दवाइयों के होम किट की  कीमत 691 रुपये है जो इन मेडिकल स्टोर में 290 रुपये के मूल्य पर तथा ट्रेवल किट जिसकी कीमत 311 रुपये है वह 130 रुपये में उपलब्ध होगा।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना में आने वाले समय में प्रदेश के 169 शहरों में 190 मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ करने की योजना है।इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनरिक दवाइयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य होगी।इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि का भी विक्रय किया जाएगा।इन मेडिकल स्टोरों से मिलने वाली जेनेरिक दवाइयां 20 ब्रांडेड कंपनी की होंगी जो सस्ती होने के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण भी होंगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *