8888 नंबर 1 लाख 62 हजार रुपये में बिक्री होकर नया रिकॉर्ड कायम

इंदौर l इंदौर में  वाहनों के लिए वीआईपी नम्बरो के प्रति लोगो की दीवानगी जारी है। रविवार रात खत्म हुई इस माह की पहली वीआईपी नम्बरों की नीलामी में कार के 8888 नंबर ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। दरअसल 25 हजार की आधार कीमत वाले इस नंबर के लिए 3 दावेदार बोली लगाते रहे। आखिर में यह नंबर 1 लाख 62 हजार रुपये में बिक गया। पहली बार ऐसा हुआ है जब कार के 0001,0007, 0009 के अलावा कोई नंबर डेढ़ लाख से अधिक कीमत पर बिका हैं। जानकारी के अनुसार 1 नवंबर से शुरू हुई नीलामी में इस बार करीब 40 नंबरों पर बोली लगी थी। जिसमे सबसे अधिक नम्बर कारों के थे। इस बार कारों की आपूर्ति प्रभावित होने से लोग नंबर लेकर रख रहे है। रविवार रात कार की 7777 और 8888 नंबर के 3-3 दावेदार बोली लगा रहे थे। एजेंट्स के अनुसार 7777 नंबर 60 हजार रुपये में रोशन जोगी ने लिया हैं। जबकि 8888 नंबर 1 लाख 62 हजार रुपये में फलोदी कॉन इन्फ्रा लिमिटेड ने लिया हैं। Indore : लोकायुक्त ने रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा सरकारी अधिकारी अब ये करना होगा आगे नंबर जितने वाले लोगों जिन्होंने बेस प्राइस पर नंबर लिया हैं। उन्हें तो विभाग द्वारा एक अधिकार पत्र दे दिया जाएगा। लेकिन जिन्होंने ज्यादा कीमत पर नंबर लिया हैं। उन्हें बेस प्राइस से अतिरिक्त कीमत 8 दिनों में विभाग के पास जमा करवानी होगी । इसके बाद विभाग उन्हें अधिकार पत्र देगा । जिसके बाद वे लोग 60 दिनों के भीतर इस नंबर पर वाहन पंजीकृत करवा सकते हैं। ऐसा नहीं होने पर विभाग नंबर सीज कर लेता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *