दुर्ग। भिलाई निगम, रिसाली निगम, भिलाई-3 चरोदा निगम, बीरगांव निगम और नगर पालिका परिषद जामुल में होने जा रहे निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर दुर्ग के कांग्रेस भवन में 10 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस की बैठक होगी।
बैठक में CM भूपेश बघेल, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया मौजूद रहेंगे। इस बैठक के ठीक दो दिन बाद 12 नवंबर को निर्वाचन आयोग की बैठक रखी गई है। उम्मीद है कि 12 नवंबर के बाद निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।
पीसीसी चीफ ने किया दौरा
इससे पहले रविवार को पीसीसी चीफ मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने दुर्ग पहुंचे। उन्होंने दुर्ग के नवनिर्मित कांग्रेस भवन पहुंचकर कांग्रेस नेताओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की संभावित बैठक और भिलाई निगम, रिसाली निगम, भिलाई-3 चरोदा निगम, बीरगांव निगम और नगर पालिका परिषद जामुल में होने जा रहे निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की।
इस दौरान कांग्रेस भवन में विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, आरएन वर्मा, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, महेश सिंह भुवाल, संजू धनकर, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, पप्पू श्रीवास्तव, अशोक मेहरा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।