अधिकारियों, कर्मचारियों,पटवारी से त्रस्त किसान रस्सी लेकर पहुंचा कलेक्ट्रेट, कहा- मेरा काम नहीं हुआ तो यहीं लगाऊंगा फांसी

रमन सरकार के समय से चक्कर लगा रहा किसान

बिलासपुर। आज किसान रस्सी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया गया। उसका कहना है कि अधिकारी मेरा काम नहीं करेंगे तो फांसी लगा लूंगा। वह पिछले कई साल से अपनी समस्या को लेकर चक्कर लगा रहा है लेकिन उसकी समस्या हल करने के लिए कोई तैयार नही है।

मंगलवार को बड़े दिनों के बाद जनदर्शन शुरू हो रहा है और पहले ही दिन एक किसान पंचराम मधुकर रस्सी लेकर अपनी पत्नी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गया है। झोले में रस्सी लेकर बैठा बुजुर्ग मस्तूरी तहसील के सरगंवा का रहने वाला है। गांव में उसके नाम पर 1 एकड़ 43 डिसमिल जमीन है जिस पर वह खेती कर रहा है। लेकिन जमीन को उसका ही भाई हड़पने की तैयारी में है। जबकि उसका भाई अपने हिस्से की जमीन बेचकर उड़ा चुका है। अब वह उसकी जमीन पर नजर गड़ाए बैठा है। पटवारी और बाबू मिलकर जमीन को उसके भाई के नाम पर चढ़ा दिया है। इस बात को लेकर वह अधिकारियों से की बार गुहार लगा चुके है। इसके पहले भी वह भाजपा शासनकाल के दौरान जनदर्शन में शिकायत कर चुका है। लेकिन उस समय भी कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान ने उस समय जनदर्शन में कई गई शिकायत की प्रति भी दिखाया। कलेक्ट्रेट और तहसील कार्यालय का चक्कर लगाते-लगते वे परेशान हो चुके है। सरगंवा के इस किसान का कहना है कि आज शाम तक इंतजार करूंगा यदि अधिकारी मेरा काम नही करते है तो फांसी लगा लूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *