पीवी सिंधू का पारंपरिक ढंग से ठुमके लगाते वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इस बार जो वीडियो क्लिप तेजी से पॉपुलर हो रहा है। उसके बैकग्राउंड में ‘सीके द फर्स्ट’ के एलबम का सॉन्ग बज रहा था। इसी गाने पर पीवी सिंधु (PV Sindhu) बेहद प्यारा डांस कर रही थीं। अब उनका ये डांस वीडियो इंटरनेट (Internet) की दुनिया में खूब वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CV-HAB7gmZN/?utm_source=ig_web_copy_link

नई दिल्ली: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) यूं तो अक्सर अपने खेल की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती है. मगर इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर उनका एक बेहद ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो लोगों को ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है, उसमें सिंधु डांस करते हुए नजर आ रही है। दरअसल ये वीडियो उनके दीवाली सेलिब्रेशन का है। जो कि अब इंटरनेट की दुनिया में हर जगह छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई सिंधु की खूब तारीफ कर रहा है।
26 वर्षीय बैडमिंटन स्टार ने love nwantiti  पर नाचते हुए खुद की एक क्लिप पोस्ट की। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कांजीवरम लहंगा पहने, पीवी सिंधु ने कुछ कमाल के डांस मूव्स दिखाए। बस अपनी पसंदीदा स्टार के इन्हीं डांस मूव्स को देख लोग खुश हो गए. फिर जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर पहुंचा तभी से हर जगह इसी को जमकर शेयर किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के एक दिन के भीतर इसे 1.2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो के साथ, सिंधु ने “#traditional #dance #love #music #dancelove” और एक दीया इमोजी जैसे कई हैशटैग भी पोस्ट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *