राज्य सरकार पेट्रोल डीजल पर वैट दर क्यो कम नही करती – शीलू साहू

मुंगेली। कोरोना लहर के बाद से लगातार देश में महंगाई बढ़ती जा रही है जिसका असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है इस महंगाई के दौर में पेट्रोल डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं वही दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों पर कटौती करते हुए आम जनों को थोड़ी राहत दी गई जिसके बाद लगातार राज्य सरकार के ऊपर पेट्रोल डीजल पर वैट दर घटाने के लिए दबाव बनते जा रहे हैं जिसको लेकर जीएसटी मंत्री टीएससिंहदेव ने पेट्रोल डीजल से वैट दर घटाने के संकेत दिए थे लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पेट्रोल डीजल से वैट दर नहीं घटाने के फैसले के बाद से लगातार उनका विरोध होना शुरू हो गया है अगर राज्य सरकार पेट्रोल डीजल से वैट दर घटाती है तो निश्चित तौर पर राज्य में पेट्रोल डीजल के दाम कम हो सकते हैं जिससे यहां के लोगों को थोड़ी राहत और मिल सकती है राज्य सरकार के इस फैसले के विरोध में भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य शीलू स्वप्निल साहू ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती की जा सकती है तो राज्य सरकार पेट्रोल डीजल से वैट दर क्यो नही घटा रही है जबकि पंजाब कांग्रेस शासित राज्य है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कटौती की गई है भाजपा नेत्री ने कहा कि अगर पंजाब जैसे राज्य में पेट्रोल डीजल के दामों पर कटौती की जा सकती है तो छत्तीसगढ़ भी कांग्रेश शासित राज्य है यहां क्यों नहीं। वहीं भाजपा नेत्री शीलू स्वप्निल साहू ने राज्य सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आप केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते है तो आप पेट्रोल डीजल की वैट दरों में कटौती क्यो नही कर रहे है। अगर राज्य सरकार इस पर जल्द ही निर्णय नही लेती है तो हम राज्य सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *