मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष सोनकर ने किया सरेंडर, भेजे गए जेल-video

मुंगेली, 9 नवंबर। मुंगेली नगर पालिका परिषद के बहुचर्चित नाली घोटाले में फंसे नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर की विभिन्न न्यायालयों से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आज सोनकर ने अपने को कोर्ट में सरेंडर करते हुए गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी के बाद संतुलाल सोनकर जेल भेजे गए। नाली घोटाले में नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर सहित तत्कालीन सीएमओ विकास पाटले, लेखापाल आनंद निषाद एवं ठेकेदार आरोपी बनाए गए हैं। अभी तक सभी आरोपी फरार है जिसमे आज नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर कोर्ट में सरेंडर होकर जेल भेज दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *