देश की आजादी के लिए कांग्रेस नेताओं ने प्राणों की आहुति दी, इन लोगों ने तो नाखून भी नहीं कटाया,सीएम भूपेश बघेल ने संघ और भाजपा पर साधा जमकर निशाना

भिलाई। महात्मा गांधी सभा गृह भिलाई में नेहरू क्यों विषय पर आयोजित व्याख्यान माला में बोलते हुए सीएम भूपेश बघेल ने आरएसएस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने प्राणों की आहुति दी। संघ और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन लोगों ने तो नाखून भी नहीं कटाया। आज यही लोग हमें उपदेश दे रहे हैं।

बघेल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। लेकिन लोकतंत्र की स्थिति क्या है ..? आज किसान आंदोलन कर रहे हैं। आज कोई आवाज उठाए वो देशद्रोही कहलाता है। अफगानिस्तान में जो कुछ हुआ उसके बारे में प्रधानमंत्री मोदी का कोई बयान आया क्या..?

उन्होंने सवाल उठाया कि आज देश में कोयला संकट है। ऑस्ट्रेलिया से कोयला आपूर्ति क्यों बंद हो गई। इस पर कहीं कोई चर्चा नहीं हो रही है। क्या बिजली के बिना जीवन के बारे में हम सोच सकते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *