CM भूपेश बघेल भिलाई रवाना, पुलिसिंग को लेकर कही ये बड़ी बात,डीजल पेट्रोल की कीमतों पर बोले.पड़ोसी राज्यों से कम ही रखेंगे दाम

रायपुर/दुर्ग। सीएम भूपेश बघेल बुधवार को भिलाई और दुर्ग प्रवास पर हैं। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और कांग्रेस प्रभारी सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का भी भिलाई पहुंचे हुए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग रवाना होने से पहले प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी।

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि आज भिलाई में व्याख्यान है। एक अच्छी परिचर्चा होगी। नेहरू क्यों..? विषय पर प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल व्याख्यान देंगे। सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि राजधानी से बाहर दुर्ग में पहली बार कार्यकारिणी की बैठक होगी। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सभी अधिकारी फील्ड पर निकलेंगे

चिटफंड को लेकर सीएम ने कहा कि चिटफंड का पैसा वापस करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है। सीएम ने पुलिसिंग को लेकर कहा कि शाम को कोई भी अधिकारी ऑफिस में बैठा नहीं दिखेगा। अधिकारी फील्ड पर निकलेंगे। हमने पुलिसिंग में कसावट लाने के निर्देश दिए हैं।

पेट्रोल-डीजल की दाम को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर सीएम भूपेश बघेल का एक बड़ा और अहम बयान सामने आया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल- डीजल के दाम घटा दिए हैं, ये बातें अभी सिर्फ मीडिया में हो रही है। किस राज्य में कितना दाम कम हो रहा है, इसे हम देख रहे हैं।

उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा, किसी राज्य के लिए ऑर्डर निकाला गया है क्या…? वास्तव में कहां कितना कम हो रहा है उसे हम देख रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही रखेंगे। चाहे वो मध्यप्रदेश हो, चाहे ओडिशा, महाराष्ट्र या तेलंगाना हो। पड़ोसी राज्यों से हमारे यहां पेट्रोल-डीजल की कीमत कम ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *