शादी के झांसे में कर रहा था दैहिक शोषण, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/रतनपुर। अगस्त 2018 से आरोपी द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है,प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया बाद वरिष्ठ अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर दीपक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा को अवगत कराया गया। आरोपी को तत्काल गिरप्तार करने के परिपालन में अनुभागीय अधिकारी पुलिस कोटा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में आज 10 नवंबर को आरोपी दुर्गेश कश्यप पिता दशरथ कश्यप उम्र 25 साल साकिन रतनपुर करहियापारा थाना रतनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में चौकी प्रभारी अजय वारे, आरक्षक सत्येंद्र सिंह, वीरेंद्र गंधर्व की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *