संवेदना: कमल विलास पैलेस पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, पुनिया सहित कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत देवव्रत सिंह के परिजनों से मिलकर जताया शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को खैरागढ़ के कमल विलास पैलेस में पहुंचकर स्थानीय विधायक एवं पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय देवव्रत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रगट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय देवव्रत सिंह के निधन से हमने एक अच्छा राजनेता एवं मित्र खो दिया है। उनकी आकस्मिक मृत्यु राजनीति के क्षेत्र में तथा व्यक्तिगत तौर पर भी अपूरणीय क्षति है।

इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, पदम कोठारी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर देवव्रत सिंह को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *