रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक के रूप में अशोक जुनेजा को पदस्थ कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
छत्तीसगढ़ में कुछ बड़ी घटनाओं के बाद कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी नाराजगी जताई थी।जिसके बाद डीजीपी बदले जाने के कयास पर आज विराम लग गया। डीजीपी डीएम अवस्थी की जगह अशोक जुनेजा को बनाया गया।
