राजधानी के मैग्नेटो मॉल के PVR में चल रही थी सूर्यवंशी, शराब के नशे में महिलाओं से बत्तमीजी और हूटिंग करने वाले 3 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के PVR मल्टीप्लेक्स में शराब के नशे में महिलाओं से बत्तमीजी और हूटिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी के खिलाफ प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई की गई है। इस मामले में पीवीआर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात तेलीबांधा मैग्नेटो मॉल के पीवीआर में रात साढ़े 10 बजे सूर्यवंशी फिल्म का लास्ट शो चल रहा था, शो में काफी भीड़ भी थी। इस बीच शराब पीकर तीन युवक प्रणाम वर्मा 21 वर्ष निवासी आरंग, मयंक चंद्राकार 32 वर्ष दुर्ग और पिंटू सिन्हा 26 वर्ष अमलेश्वर भी पहुंचे। शो के दौरान तीनों हूटिंग करते हुए महिलाओं पर भद्दे कमेंट करने लगे। आरोपियों की इस हरकत से परेशान होकर कुछ महिलाएं शो बीच मे ही छोड़कर चली गई।

घटना की जैसे ही शिकायत तेलीबांधा पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस पहुंच कर तीनों युवकों को पकड़ा गया। तीनों ने पुलिस के सामने माफी मांग कर मामले को यहीं रफा दफा कर दिया।

इधर पुलिस के जाते ही तीनों फिर से हूटिंग करने लगे। पुलिस को दोबारा शिकायत मिलने के बाद तीनों युवकों को थाने लेकर आई और सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *