दुबई। (T20 World Cup 2021 Final NZ vs Aus) दुनिया को टी-20 का नया चैंपियन मिल गया है। आस्ट्रेलिया ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराकर यह खिताब जीत लिया है।
टॉस हारकर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा 172/4 का स्कोर बनाया। केन विलियम्सन (85) टॉप स्कोरर रहे, जबकि आस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड के खाते में 3 विकेट आए।
173 रनों के टारगेट को फिंच एंड कंपनी ने 18.5 ओवर के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर बहुत ही आसानी से अपने नाम कर लिया। जीत में डेविड वार्नर (53) और मिचेल मार्श (77)* रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया 14 साल के टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार चैंपियन बना है।
आस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेजलवुड।
न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन
मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।