भिलाई में महंगाई के विरोध में भूपेश बघेल ने किया पैदल मार्च, जलेबी चौक में खुद को रोक नहीं पाए, लिया जलेबियों का स्वाद

रायपुर/भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई के विरोध में रविवार शाम भिलाई के पोट्टी श्रीरामुलु चौक से लाल मैदान तक मार्च किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी पहुंचे। शहीद पोट्टी श्रीरामुलु की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने पद यात्रा शुरू की। इस दौरान गृहमंत्री पैदल मार्च में शामिल नहीं हुए। वे कार से सीधे सभास्थल पहुंचे।

जलेबी चौक में लिया जलेबियों का स्वाद

जैसे ही मुख्यमंत्री की पदयात्रा जलेबी चौक पहुंची तो वहां पहले से उनका स्वागत करने के लिए उनके समर्थक खड़े थे। वहां मुख्यमंत्री को 1000 से अधिक फूलों का हार पहनाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तख्ती बंधे गुब्बारों को हवा में छोड़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं जलेबी चौक की मशहूर जलेबियों का स्वाद भी लिया।

लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस पैदल यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और नीता लोधी, पूर्व पार्षद सुभद्रा सिंह भी शामिल रही। मार्च के दौरान जगह जगह लोगों ने फूल व गुलदस्ता भेंट कर, माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *