Breaking- रायपुर के दम्मानी पेट्रोल पंप के पास खड़ी सरिया से भरी ट्रक लेकर भाग रहे दो आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर। राजधानी पुलिस ने दम्मानी पेट्रोल पंप के पास खड़ी सरिया से भरी ट्रक को लेकर भाग रहे दो आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पूर्व में भी ट्रक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि 11 नवम्बर को भनपुरी दम्मानी पेट्रोल पंप के पास से सरिया से भारी ट्रक चोरी होने की शिकायत ट्रक मालिक ने खमतराई थाने में दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने खमतराई टीआई अश्वनी राठौर को जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से पता चला कि, आरोपी ट्रक के साथ बिलासपुर की ओर जा रहा है। इस सूचना के बाद चोरी की ट्रक और उसमें बैठे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में दीपक बांधवा 30 वर्ष डिंडौरी मप्र और कृष्णा राम 35 वर्ष निवासी सिवान बिहार को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *