बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर युवा मोर्चा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

मुंगेली। शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध ,नशा,अवैध शराब बिक्री,जुआ, सट्टा , मैडकल नशे में देखी जा रही युवाओं में बढ़ोतरी व असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार शहर में फैलाई जा रही अराजकता आदि को रोकने व पुलिस को इस प्रकार से कार्यों में लिप्त लोगो पर कार्यवाही कर इस प्रकार के असामाजिक कृत्यों पर कठोर कार्यवाही की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक ने सप्ताह भर के भीतर कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।
ज्ञापन सौपने वालों में विशेष रूप से पूर्व विधायक विक्रम मोहले,चेम्बर आफ कामर्स अध्यक्ष प्रेम आर्य,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मानिकलाल सोनवानी,भाजपा मंडल अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ठाकुर,नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह,महामंत्री रामशरण यादव,युवा मोर्चा मंडल प्रभारी यश गुप्ता,मंडल अध्यक्ष सौरभ वाजपेयी,महामंत्री धनराज सिंह परिहार व राजहंस राजा तम्बोली,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश साहू,जिला पदाधिकारी शेषनारायण मोहले,उत्कर्ष पाठक,केशव गोयल, रवि साहू,वासुदेव देवांगन,अंकित परिहार,वासु पांडेय,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *