मुंगेली। बाल दिवस के अवसर पर दिनांक 14 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय श्रेया क्लब बैंगलोर, कर्नाटक के संस्थापक डॉ. अर्चना श्रेया, सह-संस्थापक हेमाश्री के द्वारा ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भारत के अन्य राज्यों के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कवि अशोक कुमार यादव, सहायक शिक्षक की बेटी कु. कैलिसा यादव, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड शिक्षक नगर जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ के द्वारा करोना काल का दृश्य विषय पर ड्राइंग व पेंटिंग बनाई। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ‘बालश्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
