RSS प्रमुख मोहन भगवत 19 को दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे छत्तीसगढ़, मुंगेली जिले मदकूद्वीप के कार्यक्रम में शामिल होंगे

समाज प्रमुखों से धर्मांतरण पर करेंगे चर्चा

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भगवत दो दिवसीय प्रवास पर 19 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान मोहन भागवत मुंगेली जिले मदकूद्वीप के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मदकूद्वीप में कार्यक्रम के बाद मोहन भागवत, रायपुर के जागृति मंडल में आएंगे और आरएसएस के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

बता दें कि प्रदेश में सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए बीजेपी नेता कांग्रेस सरकार पर हमलावर हैं। इसे लेकर राजधानी सहित सभी जिलों में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे हैं। मोहन भागवत सभी समाज के प्रमुखों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर चर्चा करेंगे। मदकूद्वीप के कार्यक्रम में बीजेपी नेता भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *