कृषि कानून वापसी पर बोले किसान नेता नरेंद्र लुनिया-अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत,आंदोलन ने दिखाई ताकत

मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन कृषि कानून विधेयक वापस लेने की घोषणा के साथ ही राज्य भर से नेताओ के बयान आने लगे हैं। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल के नेता इस निर्णय के लिए किसानों की ऐतिहासिक जीत बता रहे हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य के लोकप्रिय किसान नेता नरेंद्र लुनिया ने तीनों कृषि कानून वापस लेने के घोषणा के बाद समस्त किसानों को बधाई दी है, उन्होंने कहा यह अकेले किसान ही नही बल्कि अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है, साल भर से अनवरत चले आंदोलन ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *