मुंगेली। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिये लाए गए 3 काले कानून का देश के किसानों द्वारा पिछले 14 महीनों से दिल्ली की सड़कों पर आंदोलन कर रहे थे आज केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून को वापस लेने पर कांग्रेस पार्षद,लोकप्रिय युवा नेता, अधिवक्ता मनुराज सोनी ने कहा कि यह जीत किसानों की जीत है लगातार 14 महीने किसान आंदोलन के दौरान जो किसान शहीद हुए हैं उन्हें मै श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और इस देश का दुर्भाग्य है अन्नदाता,किसान जब पिछले 14 माह से सड़क पर बैठकर अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहा था। केंद्र सरकार देर आई दुरुस्त आई किसानों को बधाई देता हूं जो निष्ठुर और अहंकारी सरकार को झुकाने में सफल हुए।