Breaking-बाथरूम में लगा रखा था हिडेन कैमरा, किराएदार युवतियों का अश्लील वीडियो बनाने वाला मकान मालिक गिरफ्तार

कांकेर। उत्तर बस्तर के कांकेर शहर में किराए पर रहने वाली कामकाजी युवतियों के हिडेन वीडियो कैमरे से विजुअल रिकॉर्ड करने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार म​कान मालिक ने बाथरूम में खुफिया कैमरा लगा रखा था, जिसकी जानकारी होने के बाद युवतियों ने एकजुट होकर थाने में रिपोर्ट दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर शहर के जवाहर वार्ड में किराए पर रहने वाली कामकाजी युवतियों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उनके घर मालिक ने उनके बाथरूम्स में हिडेन कैमरा लगा रखा है। उन कैमरों में युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें खींची जाती हैं। जैसे ही पुलिस को यह सूचना मिली, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी घर मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *