विधायक बृजमोहन अग्रवाल और विष्णुदेव साय गिरफ्तार, BJP का प्रदेशभर में चक्काजाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में बीजेपी (BJP) के कई बड़े नेता गिरफ्तार (Arrest) कर लिए गए हैं। ये नेता राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर सभी नेता राजधानी में प्रदर्शन कर रहे थे।

बड़ी संख्या में पहुंचे बीजेपी नेताओं ने शास्त्री चौक पर चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सनील सोनी समेत कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने पहले सभी को सड़क खाली करने की समझाइस दी, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने, इसके बाद स्थानीय पुलिस ने बीजेपी के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी का प्रदर्शन राज्य के सभी जिलों में जारी है। बिलासपुर अंबिकापुर मार्ग, राजनांदगांव मार्ग, जबलपुर मार्ग, ओडिशा राज्य मार्ग में लगा हुआ है।

बता दें कि केन्द्र सरकार द्वारा बीते 3 नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई थी, जिसके बाद से लगातार बीजेपी प्रदेश सरकार पर वैट कम करने का दबाव बना रही है। वैट कम करने को लेकर ही रणनीति बनाकर बीजेपी प्रदर्शन कर रही है।

इसके तहत ही आज रायपुर में एकात्म परिसर में बीजेपी के प्रदेश स्तरीय नेता जुट हुए और शात्री चौक तक पैदल ही रैली निकाली। इसके बाद यहीं सभी ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम होने के कारण आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए मौके पर मौजूद बीजेपी के बड़े नेताओं की गिरफ्तारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *