शराब दुकान के गार्ड की हत्या के बाद चक्काजाम, 3 घंटे से जांजगीर-बिलासपुर रोड बंद,मौके पर पुलिस मौजूद

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के नरियरा शराब दुकान के गार्ड महेश्वर शांडिल्य की हत्या के विरोध में गुस्याए लोगों ने जांजगीर-बिलासपुर रोड पर चक्काजाम कर दिया। बता दें कि आज सुबह नरियरा शराब दुकान के गार्ड की लाश दुकान के अंदर मिला था। घटना के विरोध में गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुलमुला में चक्काजाम कर दिया है, जिसके कारण पिछले 3 घंटे से जांजगीर-बिलासपुर रोड बंद है।

पुलिस की टीम मौके पर है वहीं शराब दुकान को सील कर दिया गया है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। एसपी और पुलिस के सीनियर अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच रहे हैं। वहीं यह भी पता चला है कि महेश्वर सोमवार रात को नरियरा में संचालित मोटू ढाबा में खाना खाने गया था। उसी दौरान उसका किसी से विवाद हुआ था। पुलिस इस मामले में अब अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *