अंबिकापुर। जिला मुख्यालय के अंबिकापुर की शासकीय शराब दुकान गंगापुर में आबकारी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है। बिलासपुर की उड़नदस्ता टीम को मिलावटी शराब की शिकायत मिलने पर डीसी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर ही शराब की जांच की जा रही है। इस दुकान से लगातार मिलावटी शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फ्लाइंग स्कॉट ने कार्रवाई की है। फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।