हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सांसद अरुण साव का जन्मदिन

मुंगेली। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव का 53वां जन्मदिन नगर व क्षेत्र में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। श्री साव के द्वारा सर्वप्रथम रतनपुर पहुंचकर मॉ महामाया देवी का अशीर्वाद प्राप्त किया। शाम 4 बजे जरहागांव पहुंचने पर भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल ताशे अतीशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं मुंगेली करही में जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू कोसमा सरपंच उमाशंकर साहू, नितेश भारद्वाज एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य अतिशबाजी एवं केक काटकर सांसद अरूण साव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं गोविंद फ्यूल्स के पास पूर्व पार्षद जय प्रकाश मिश्रा के निवास स्थान पर सांसद का जन्मदिन कार्यक्रम मनाया गया। दाऊपारा चौंक पहुंचने पर साहू समाज के द्वारा श्री साव का स्वागत किया गया। पुल पारा में जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू एवं संदीप साहू के निवास में श्री साव के जन्मदिन के अवसर पर हितग्राहियों को गैंस चूल्हा एवं जरूतमंदो को कम्बल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। श्री साव के पड़ाव चौंक पहुंचने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल ताशे एवं अतिशबाजी एवं पुष्प माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। इसी तरह गोल बाजार चौंक पर सभी समजा प्रमुखों एवं भाजपा कार्याकर्ताआें के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं आतिशबाजी कर बधाई दी। वहीं जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, गिरीश शुक्ला, द्वारिका जायसवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री साव को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। शहर के सभी प्रमुख चौंक चौंराहों एवं कार्यकर्ताओं के निवास स्थान में सांसद श्री साव के साथ पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले भी भ्रमण किए कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों द्वारा उनका भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं डेफोडिल्स वेल्फेयर सोसायटी के युवाओं के द्वारा समर्पित ब्लड बैंक दाऊपारा में सांसद श्री साव के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, प्रेम आर्य, युसूफ उपलेटा, संजय वर्मा, किशोरी केशरवानी, नन्दू ठाकुर, शंकर सिंह, राजीव श्रीवास, विनोद यादव, बब्बू सिंह, सुनील पाठक, रामशरण सिंह, अमितेश आर्य, कोटूमल दादवानी, वहीं महिला मोर्चा से पार्षद मोना नागरे, हेमा सोनी, सरस्वती सोनी, अंजना जायसवाल सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा सांसद अरूण को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर श्री साव ने कहा कि मुंगेली मेरी जन्म भूमि एवं कर्मभूमी रही है। यहां के निवासियों से मैने सदैव से बहुत स्नेह प्राप्त हुआ है। मेरे जन्मदिन के अवसर पर मिले इस स्नेह से मै अभीभूत हूं। तथा सदैव ऐसा स्नेह मैं मुंगेली क्षेत्र के लोगों से प्राप्त करता रहुंगा। ऐसी आशा है तथा मैं भी मुंगेली क्षेत्र के निवासियों के सुख एवं दुःख में सदैव तत्पर रहुंगा।

जिला पंचायत सदस्य शीलू स्वप्निल साहू के निवास में भी सांसद अरूण ने काटा केक

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अरुण साव के 53 वें
जन्मदिन के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शीलू स्वप्निल साहू, एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप साहू के निज निवास मुंगेली में सांसद
अरुण साव के आगमन पर उनके हाथों से केक काटकर दर्जनों हितग्राहियों को उज्जवला गैस चूल्हा, तथा सैंकड़ों गरीब परिवार को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व खाद्यमंत्री पुन्नूलाल मोहले,पूर्व विधायक तोखन साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, गिरीश शुक्ला, प्रेम आर्य,सुनील पाठक,मोहन मल्लाह,प्रदीप मिश्रा, राणाप्रताप सिंह,शंकर सिंह,उमाशंकर साहू, सौरभ बाजपेई ,सचिन मसीह, नितेश भारद्वाज,राजीव श्रीवास,शैलेन्द्र तिवारी,विनय पाण्डेय,सचिन वाधवा,मोतिम सोनकर पार्षद, डॉ हीरालाल साहू,चैनकली पात्रे, दुर्गा साहू,हेमा सोनी,लक्ष्मीन ठाकुर निशा सोनी, हिरेन्द्र जायसवाल, घनश्याम यादव उत्तम साहू,केशव साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व हितग्राही उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *