उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस की 4 बोगियों में आग, मध्यप्रदेश में मुरैना के पास हुआ हादसा, छत्तीसगढ़ के कई यात्री फंसे

मुरैना/रायपुर। पंजाब के उधमपुर से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जा रही ट्रेन में शुक्रवार को आग लग गई। देखते ही देखते 4 बोगियां धुएं से घिर गईं। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते ट्रेन से बाहर निकल गए।

अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में लगी हुई है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह जनहानि नहीं हुई है।

ट्रेन को मुरैना के पास हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। फिलहाल रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

बोगियों में आग लगने से दो बोगियां जलकर खाक हो गई हैं। बता दें इस ट्रेन में रायपुर, दुर्ग के यात्री परिवार सहित सफर कर रहे हैं, जो मुरैना के पास हेतमपुर में फंसे हुए हैं। यात्रियों के परिजन फोन उनका हालचाल ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *