पिंक गश्त टीम पहुंची मुक बधिर शाला कोपल वाणी, महिला अपराध के बचाव में किए गए नुक्कड़ नाटक-video

रायपुर। राजधानी में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए रायपुर पुलिस ने पिंक गश्त अभियान की शुरूआत की है। जिसके अंतर्गत आज 27 नवम्बर को सुंदर नगर स्थित मुक बधिर शाला कोपल वाणी में पिंक गस्त टीम द्वारा जागरूक करने के लिए मार्गदर्शन, प्रशिक्षण दिया गया।

इस मुहिम में आत्म रक्षा (कराटे) के गुण सिखाकर महिलाओं के लिए निडर वातावरण बनाना, महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना, कुछ होने पर पुलिस को आसानी से सम्पर्क करने प्रेरित करना, सोशल मीडिया को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में बताकर लगभग 2500 महिलाओं/बच्चों को 2000 पाम्पलेट, की-रिंग एवं पेन वितरित कर हेल्पलाइन नम्बर 94791-90167, 94791-91099 प्रचारित कर जागरूक किया जा रहा है।

आज 27 नवम्बर को सुंदर नगर स्थित मुक बधिर शाला कोपल वाणी में पिंक गस्त टीम द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को जो सुन नहीं सकते बोल नहीं सकते उनको उनकी टीचर के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों पर होने वाले अपराध के संबंध में जानकारी दी गई एवं उससे कैसे बचा जाए जागरूक किया गया तथा हमारे सुरक्षा की चाबी हमारे हाथ में है की रिंग एवं पंपलेट के माध्यम से जानकारी दी गई, जहां उपस्थित मूक बधिर बच्चों के द्वारा अपने टीचर के माध्यम से प्रश्न किए गए एवं उन प्रश्नों का जवाब मुक बधिर बच्चों को दिया गया उन्हें जागरूक किया गया।

महिलाओं एवं लड़कियों को महिलाओं ,बालकों से सम्बंधित अपराध से बचने के रोकथाम के टिप्स और पुलिस से सहयोग लेने की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षक श्रीमती हर्षा साहू के द्वारा वहां पर उपस्थित बच्चों को बचाव के तरीके एवं कराटे मैं अपने बचाव से संबंधित तरीकों का डेमो प्रशिक्षण दिया गया कोपल वाणी सुंदर नगर के संचालक एवं प्रशिक्षकों के द्वारा वहां पर आने एवं बच्चों को जागरूक करने के लिए पिंक गस्त टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके अलावा रियान इंटरनेशनल स्कूल,कांशीराम नगर,मैग्नेटो माल में पिंक गश्त की टीम ने महिलाओं संबंधित अपराध एवं रोकथाम के बारे में बताया गया। जारी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।

नुक्कड़ नाटक से आत्मरक्षा के दिए गए टिप्स

कांशीराम नगर मैग्नेटो माल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं के रक्षार्थ समझाया गया।यहां महिलाओं के साथ घटित संभावित अपराधों से बचाव के लिए बताते हुए घटनाओं की भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में करीब 150 महिलाओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *