छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिला महात्मा फुले समता पुरस्कार

आयोजन पुणे के महात्मा फुले स्मारक ’समता भूमि पर अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद द्वारा किया गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस पर सीएम भूपेश बघेल को पुणे में महात्मा फुले समता पुरस्कार  दिया गया। सीएम भूपेश बघेल को उक्त सम्मान समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा में किए गए असाधारण महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस वर्ष यह पुरस्कार दिया गया है।। पुणे में महात्मा फुले की 131वीं पुण्यतिथि समता दिवस के रूप में आयोजित की जा रही है। जहाँ सीएम भूपेश को पुरस्कार से सम्मानित किया गया । 

कार्यक्रम का आयोजन पुणे के महात्मा फुले स्मारक ’समता भूमि पर अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद द्वारा कराया गया। इस समारोह में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भुजबल छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल को पगड़ी, मानद शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया ।

समता दिवस के अवसर पर परिषद द्वारा सामाजिक, राजनीतिक, साहित्य, पत्रकारिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को महात्मा फुले समता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने कार्यकाल के दौरान समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा में किए गए असाधारण महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस वर्ष के पुरस्कार के लिए चुना गया था । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *