पति को नौकरी दिलाने बहू ने करा दी सास-ससुर की हत्या, जानें आगे क्या थी प्लानिंग

आजमगढ़। आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में शातिर बहू के बड़े कारनामे का खुलासा हुआ है। जहां मृतक दंपत्ति की बहू ने अपने पति को नौकरी दिलाने के लिए अपने सास-ससुर की हत्या करवा दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 29 नवंबर को लेखपाल दंपत्ति रामनगीना और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पुलिस ने 6 एंगल पर जांच शुरू की थी। 27 लोगों से पूछताछ हुई।

जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक दंपत्ति की बहू ज्योति ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। ज्योति अपने पति को नौकरी दिलाना चाहती थी, इसी वजह से सास ससुर की हत्या की प्लानिंग की। उसने पूछताछ में बताया कि वो नौकरी लगने के बाद अपने पति की हत्या कराना चाहती थी ताकि वो अपने प्रेमी पंकज के साथ आराम से जिंदगी गुजार सके।

पुलिस ने इस मामले में सिंटू यादव, धर्मेंद्र यादव, रमाकांत यादव, अखिलेश यादव सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि,उसका प्रेमी पंकज अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रॉड और चापड़ बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *