कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बोले भूपेश- भाजपा मुद्दा विहीन है, इसलिए धर्म को हथियार बनाने की कोशिश

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में सोमवार शाम को हुई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायकों को सरकार के कामकाज की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने कहा, भाजपा इस समय भी मुद्दा विहीन है। इसलिए वह धर्म को हथियार बनाने की कोशिश में है। जनता इसको सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, विधायक अपने क्षेत्रों में लोगों के बीच सक्रिय रहें। उनको जिताने के लिए वे खुद भी सभी क्षेत्रों में जाएंगे।

विधायक दल की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने सभी को सरकार के कामकाज की जानकारी दी। विपक्ष की ओर से उठाए जा सकने वाले संभावित मुद्दों पर बात की। इसमें धान खरीदी, धर्मांतरण और साम्प्रदायिक तनाव जैसे मामलों का जिक्र हुआ। बैठक के बाद मुख्यमंत्री निवास में रात्रि भोज हुआ।

नगरीय निकाय चुनाव की जिम्मेदारी पूरी करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी विधायकों से नगरीय निकाय चुनाव में दी गई जिम्मेदारी पूरी करने को कहा है। उन्होंने कहा, पिछले चुनाव में सभी 10 नगर निगम में कांग्रेस जीती थी। इस बार चार निगम में चुनाव है। वहां भी कांग्रेस के उम्मीदवार जीतें यह सभी की जिम्मेदारी है। जिनको जहां लगाया गया है, वहां लगकर उम्मीदवारों को जिताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *