रायपुर। बीरगांव नगर निगम के वार्डों में मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर आज भाजपा का दल मतदाता सूची में गड़बड़ी एवं निरस्तीकरण की मांग को लेकर निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह को ज्ञापन सौंपा।
बता दें कि भाजपा ने विगत दिनों बीरगांव निगम क्षेत्र के एक ही मकान क्रमांक पर 250 से अधिक मतदाताओं के नाम की बड़ी गड़बड़ी का खुलासा किया था,जिसके बाद से ही आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच भाजपा नेताओं का दल आज चुनाव आयुक्त के कार्यालय पहुंचा और उस मतदाता सूची की निष्पक्ष जाँच एवं निरस्तीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
बुर्क़ा पहन के मतदान करने पर उठाया सवाल
भाजपा दल ने विशेषकर कहा कि बुर्क़ा पहन के मतदान की अनुमति नहीं दी जाए जिससे निष्पक्षता बनी रहे। भाजपा नेताओं ने मांग की कि यदि मतदाता पहचान पत्र के लिए बुर्क़ा हटाया जा सकता है तो मतदान के लिए भी हटाया जाना चाहिए।
भाजपा नेताओं ने निर्वाचन अधिकारी को बताया कि वह स्थान हमेशा से अति संवेदनशील रहा है तो मतदान तिथि पर कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी को पुलिस संरक्षण दिया जाए जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके एवं मतदान शांतिपूर्ण एवं सौहाद्र पूर्ण सम्पन्न हो सके।
भाजपा के प्रतिनिधि मंडल में विधायक अजय चंद्राकर , पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी, पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, देवजी भाई पटेल, ओपी चौधरी, विजय शर्मा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अशोक पाण्डेय, वंदना राठौड सिन्हा, युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, हेमंत सेवलानी, अमित मैशरी शाह , तुषार चोपड़ा,वासु शर्मा एवं अन्य शामिल थे।