बीच बाजार गुंडागर्दी, मारपीट,जुर्म दर्ज

बिलासपुर/तखतपुर। किराना समान छोडने जा रहे दूपहिया वाहन चालक को कुछ लोगों ने ओव्हर टेक करते हुए रोककर मारपीट किया, जिससे वाहन चालक घायल हो गया। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई।

जानकारी के अनुसार अजय बघेल पिता विद्या बघेल जो नया बस स्टैण्ड में संचालित कृष्णा ट्रेडिंग किराना दुकान में काम करता है वह समान छोडने के लिए पुराना बस स्टैण्ड की तरफ आ रहा था और जब पुराना बस स्टैण्ड के पास पहुंचा था तभी बिना नम्बर के ब्लैक कलर एक्टीवा में सवार बरेला निवासी दो युवक आदित्य ठाकुर और रवि निर्मलकर ने ओव्हर टेक करते हुए अजय के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दिया जिसमें अजय घायल हो गया और इसकी जानकारी सने संचालक प्रमोद सिंघानिया को दी इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई। जहां पर पुलिस ने डाक्टरी मुलाहिजा कराकर आरोपीयों के विरूद्ध मामले को विवेचना में ले लिया। पूरी घटना वासुदेव स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है इधर व्यापारी संघ ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *